सीडीपीओ पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा

बेतिया. नरकटियागंज सीडीपीओ किरण सिन्हा के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा सीजेएम के न्यायालय में दर्ज हुआ. परिवाद साठी थाना के सेमरी गांव निवासी सुजीत पासवान ने सीडीपीओ के खिलाफ दायर किया है. सीडीपीओ पर आरोप लगाया है कि प-ी चंदा देवी केंद्र संख्या 133 पर सेविका पद के लिए आवेदन दिया था. 31 दिसंबर […]

बेतिया. नरकटियागंज सीडीपीओ किरण सिन्हा के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा सीजेएम के न्यायालय में दर्ज हुआ. परिवाद साठी थाना के सेमरी गांव निवासी सुजीत पासवान ने सीडीपीओ के खिलाफ दायर किया है. सीडीपीओ पर आरोप लगाया है कि प-ी चंदा देवी केंद्र संख्या 133 पर सेविका पद के लिए आवेदन दिया था. 31 दिसंबर 2014 को आमसभा के माध्यम से उसका चयन हो गया था. सीडीपीओ नियुक्ति पत्र देने के लिए दो लाख रुपये की मांग की.

चंदा के पति ने 50-50 हजार रुपये दो बार में दिये. लेकिन इसके बावजूद दूसरी महिला रंभा देवी से रुपया लेकर सीडीपीओ ने चयन पत्र दे दी और प्रशिक्षण भेज दी. इस संबंध में पूछने पर सीडीपीओ जाति गाली देते अपने कार्यालय धक्का देकर भगा दिया. इस परिवाद पर सुनवाई करते हुए प्रभारी सीजेएम खेदन प्रसाद इसे जांच साक्ष्य के लिए न्यायिक दंडाधिकारी के यहां स्थानांतरित कर दिया. इधर सीडीपीओ किरण ने बताया कि उन्हें इस मुकदमा के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है. साजिश के तहत यह कार्य किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >