बेतिया : एमबीबीएस प्रथम समेस्टर की परीक्षा में नकल पर रोक पर गर्वेमेंट मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने एमजेके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बुधवार को हंगामा किया. परीक्षार्थियों ने वीक्षकों के साथ र्दुव्यवहार किया. धमकी देते हुए उन्हें परीक्षा हाल से बाहर निकाल दिया. वीक्षकों ने विरोध किया तो छात्रों ने कॉलेज की कुरसी तोड़ना शुरू कर दिया. छात्रों का उग्र रूप देख कर वीक्षक परीक्षा हॉल से हट गये और परीक्षार्थियों ने मोबाइल व चिट-पुरजा से जमकर नकल किया. बताया जाता है कि एमबीबीएस
एमबीबीएस छात्रों ने की नकल!
बेतिया : एमबीबीएस प्रथम समेस्टर की परीक्षा में नकल पर रोक पर गर्वेमेंट मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने एमजेके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बुधवार को हंगामा किया. परीक्षार्थियों ने वीक्षकों के साथ र्दुव्यवहार किया. धमकी देते हुए उन्हें परीक्षा हाल से बाहर निकाल दिया. वीक्षकों ने विरोध किया तो छात्रों ने कॉलेज की कुरसी तोड़ना […]

छात्र नकल कर रहे थे, लेकिन कॉलेज प्रशासन उनके सामने बेबस दिख रहा था. वीक्षक लगातार परीक्षा केंद्र के संचालक व पुलिस अधिकारियों को कॉल कर रहे थे, लेकिन कोई भी अधिकारी केंद्र पर नहीं पहुंचा. परीक्षा समाप्ति के बाद नगर थाना का गश्ती दल सेंटर पर पहुंचा, तब तक मामला शांत हो चुका था और परीक्षार्थी परीक्षा देकर सेंटर से बाहर निकल रहे थे.
नकल के लिए बनाया दबाव
एमजेके कॉलेज परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक डॉ रामप्रताप नीरज ने बताया कि नकल के लिए परीक्षार्थियों ने वीक्षकों पर दबाव बनाया. वीक्षक जब इस पर सहमत नहीं हुए तो परीक्षार्थियों ने कॉलेज में हंगामा व तोड़फोड़ की. उन्होंने इस परीक्षा का सेंटर बदलने की मांग की. बताया कि इसके लिए वरीय अधिकारियों को लिखा जा रहा है. जिला प्रशासन ने सूचना के बाद भी मजिस्ट्रेट को छोड़ कर सुरक्षा बल की व्यवस्था नहीं की थी. इससे काफी परेशानी हुई.