सुगौली में पुलिस टीम पर हमला, जमादार घायल

सुगौली (पू चं) : थाना क्षेत्र के मुसवा मलाह टोली में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. हमले में जमादार जीतवाहन शर्मा का सिर फट गया. उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना शुक्र वार सुबह की है. इधर, सूचना मिलते […]

सुगौली (पू चं) : थाना क्षेत्र के मुसवा मलाह टोली में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. हमले में जमादार जीतवाहन शर्मा का सिर फट गया. उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
घटना शुक्र वार सुबह की है. इधर, सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर उग्रनाथ झा, थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा दलबल के साथ मुसवा मलाह टोली पहुंचे. मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया.
घायल जमादार के बयान पर 30 लोगों को नामजद व 50 अज्ञात के विरु द्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के बाद ग्रामीण गांव छोड फरार हैं. पुलिस गांव में कैंप कर रही है. इंस्पेक्टर उग्रनाथ झा ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, गांव की ही लड़की का अपहरण हुआ था. उसके परिजनों ने ग्रामीण अमरेंद्र सहनी, ऋ षि सहनी, कृष्णा सहनी, चंद्रदीपक सहनी सहित अन्य के विरु द्ध अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. लड़की को बरामद कर लिया गया.
इधर, नौ दिन पहले लड़की फिर गायब हो गयी. उसकी दुबारा बरामदगी पर पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराया. शुक्र वार को परिजन अभियुक्तों पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए झगड़ने लगे. इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी. जमादार जीतवाहन शर्मा दलबल के साथ पहुंचे.
दोनों पक्ष को शांत कराने का प्रयास किया. इस बीच त्रिभुवन महतो ने पीछे से जमादार के सिर पर लाठी से हमला कर दिया. वहीं दो पक्षों के विवाद में विष्णु सहनी व जमादार सहनी घायल हैं.
उनका भी इलाज पीएचसी में चल रहा है. एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष को नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ अज्ञात हमलावरों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >