व्यवसायी भाइयों से पिस्टल दिखाकर 32 हजार की लूट

मोतिहारी : छौड़ादानो थाना अंतर्गत सेमरहिया गांव में लूटपाट का विरोध करने पर एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया़ घायलों में नौशाद आलम, जावेद आलम, मो असलम, परवेज आलम, आरूण अंसारी व तबरेज आलम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ इस संबंध में […]

मोतिहारी : छौड़ादानो थाना अंतर्गत सेमरहिया गांव में लूटपाट का विरोध करने पर एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया़
घायलों में नौशाद आलम, जावेद आलम, मो असलम, परवेज आलम, आरूण अंसारी व तबरेज आलम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ इस संबंध में रहमान मियां ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है़ उसने पुलिस को बताया है कि पुत्र हारूण अंसारी व भतीजा तबरेज आलम परचुन की दुकान बंद कर घर लौट रहे थ़े
इस दौरान गांव के चौराहे पर आविद हुसैन व साहिद हुसैन ने दोनों को घेर लिया़ पिस्टल का भय दिखा तबरेज से रंगदारी स्वरूप 20 हजार व हारूण से 12 हजार नकद छीन लिया़ दोनों के चिखने की आवाज सुन घर वाले घटना स्थल पर पहुंच विरोध किया, जिसके बाद दोनों बदमाशों ने परिजनों ने मिलकर फरसा, बरछी व भाला से मार सभी को घायल कर दिया़
हमलावरों ने मारपीट के बाद घर में घुसकर पेटी तोड़ एक लाख का आभूशण भी लूट लिया़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी दीपक साह ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए छौड़ादानो थाना में भेजा जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >