प्रतियोगिता में छात्राएं होंगी शामिल

मोतिहारी : जिला स्तर पर आयोजित साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली एमजेके इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता मे अपना वेहतर प्रदर्शन जारी रखा. गुरुवार को प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में एमजेके इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बाजी मार कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया […]

मोतिहारी : जिला स्तर पर आयोजित साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली एमजेके इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता मे अपना वेहतर प्रदर्शन जारी रखा.
गुरुवार को प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में एमजेके इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बाजी मार कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है. इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज के उप प्राचार्य रामबाबू शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सुबह विद्यालय के विज्ञान शिक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी व कुमारी सोनी के नेतृत्व में कॉलेज की छात्राएं प्रमंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यालय से रवाना हुई. उपप्राचार्य ने हरि झंडी दिखा कर छात्राओं को विदा किया.
छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय की प्राचार्य देवयानी, विनय पांडेय, विनय कुमार सिंह, राकेश कुमार आदि ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >