अपराधी ने पुलिसकर्मी को दी धमकी

मोतिहारी : न्यायालय में पेशी के लिए लाये गये कुख्यात अपराधी चंदन राम ने एक पुलिसकर्मी को जान मारने के साथ पुलिस जीप को उड़ाने की धमकी दी़ घटना मंगलवार दोपहर कोर्ट हाजत के पास की है़ अपराधी चंदन तुरकौलिया थाने के रघुनाथपुर गांव का रहने वाला है़ फिलहाल दर्जनों आपराधिक मामले में जेल में […]

मोतिहारी : न्यायालय में पेशी के लिए लाये गये कुख्यात अपराधी चंदन राम ने एक पुलिसकर्मी को जान मारने के साथ पुलिस जीप को उड़ाने की धमकी दी़ घटना मंगलवार दोपहर कोर्ट हाजत के पास की है़ अपराधी चंदन तुरकौलिया थाने के रघुनाथपुर गांव का रहने वाला है़ फिलहाल दर्जनों आपराधिक मामले में जेल में बंद है़ इस संबंध में पुलिसकर्मी मनोज कुमार ने नगर थाना में आवेदन दिया है़
नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है़ घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को चंदन राम सहित अन्य बंदियों का स्पेशल कोर्ट था़ बंदियों को भारी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए न्यायालय लाया गया़ इस दौरान चंदन को छोड़ सभी बंदी पेशी के बाद वापस चल गय़े
वहीं चंदन की सुरक्षा में सिपाही मनोज सहित अन्य जवान खड़े थ़े उसी समय चंदन से मिलने तीन-चार अज्ञात युवक पहुंच़े सिपाही मनोज ने युवकों को चंदन से बातचीत करने से रोक दिया़ इससे आक्रोशित होकर चंदन ने सिपाही को पहले गाली दिया, उसके बाद जान से मारने, पुलिस जीप के साथ बम से उड़ाने एवं झूठे केश में फंसाने की धमकी दी़
इतना ही नहीं धमकी भरे लहजे में कहा कि तुम हमे जानते नहीं हो, हम जेल में रहते हुए किसी की हत्या करवा सकते है़ नगर इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की जांच कर अपराधी चंदन के विरुद्घ कार्रवाई की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >