सड़क से नदियों तक अलर्ट

पीएम की सभा को लेकर सघन जांच आरंभ मोतिहारी : मुजफ्फरपुर में 25 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर सड़क मार्ग से लेकर जल क्षेत्र तक की जा रही है निगेहबानी. नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पूर्वी चंपारण में सीमा से जुड़े सभी थानों के अलावे एसएसबी के सभी आउट […]

पीएम की सभा को लेकर सघन जांच आरंभ
मोतिहारी : मुजफ्फरपुर में 25 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर सड़क मार्ग से लेकर जल क्षेत्र तक की जा रही है निगेहबानी. नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पूर्वी चंपारण में सीमा से जुड़े सभी थानों के अलावे एसएसबी के सभी आउट पोस्ट को अलर्ट किया गया है. इसके अलावे जिले के विभिन्न भागों में सघन जांच आरंभ कर दी गई है .
प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व भारत -नेपाल सीमा की सभी सड़कों पर विशेष निगरानी के साथ जांच की जा रही है. इसको ले पूर्वी चंपारण एसपी जितेंद्र राणा व एसएसबी कमांडेंट ने अपने जवानों व अधिकारियों को निर्देश जारी किया है . यहां बता दें कि नेपाल का मुख्य प्रवेश द्वारा पूर्वी चंपारण का रक्सौल है जहां सीमावर्ती क्षेत्र से 29 अगस्त 2013 को खूंखार आतंकी यासीन भटकल उर्फ इमरान व अब्दूल उर्फ हडी पकड़ा गया था . इसको लेकर भी सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े है .
पुलिस सूत्रों के अनुसार सीमावर्ती थानों के अलावे जिले के सभी थानों को अलर्ट किया गया है . कार्यक्रम के कुछ दिन पहले से मुजफ्फरपुर प्रवेश करने वाले सभी मार्ग पर बैरियर लगा कर जांच आरंभ कर दी जायेगी . पुलिस की नजर गंवई मार्ग पर भी है नेपाल होकर मुजफ्फरपुर तक जाती है .
इसके अलावे नदी मार्ग से निगेहबानी के लिए गंडक,बूढी गंडक, बागमती ,लसालबकेया आदि में नाव से पुलिस गश्त का निर्देश देते हुए कहा गया है पुलिस अधिकारी सतत सतर्क रह जांच कार्य में जुट जायें.
इधर एसएसबी के कमांडेंट राकेश कुमार ने कहा है कि बॉर्डर पर तैनात सभी 18 बीओपी के जवानों को नेपाल आने जाने वालों पर नजर रखते हुए जांच का आदेश दिया गया है .पूर्वी चंपारण से रक्सौल के अलावे करीब छोटी बड़ी 22 सड़कें है जो नेपाल सीमा में प्रवेश करती है .
इन सभी मागों पर जांच के साथ आस पास के गावं में रहने वाले बाहरी लोगों के भी जांच के आदेश दिये गसये है ताकि रिश्तेदार की आड़ में कोई देशद्रोही तत्व सीमा क्षेत्र के गांवों में शरण नहीं ले सके .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >