मधुबन : दहेज हत्या की शिकार मणिकपुर निवासी विवाहिता अफ साना खातून को पुलिस ने मधुबन मलंग चौक से गुरुवार को जीवित बरामद कर लिया है़ मामले में अफ साना के भाई मोहमद सलाउद्दीन (पकड़ीदयाल निवासी) ने बहनोई नाजिर व अन्य को आरोपित करते हुए दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी़ पुष्टि दारोगा सूरज प्रसाद ने की है़
जानकारी के अनुसार बरामद महिला के भाई पकड़ीदयाल निवासी मोहमद सलाउद्दीन ने दहेज में एक लाख रुपये, ग्लैमर बाइक व सोने की चेन की खातिर अपने बहन को मारकर गायब कर देने का आरोप अपने बहनोई मोहमद नाजीर के भाइयों साबिर की पत्नी को आरोपित किया था़
सलाउद्दीन ने अपने द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा है कि इनकी बहन को हमेशा से दहेज की खातिर प्रताड़ित किया जाता था़ इसके बिदागरी पर दहेज की मांग करते थ़े हालांकि पुलिस द्वारा उक्त महिला की बरामदगी के बाद पूरे मामले से पर्दा उठने लगा है़ दोनों पक्ष मामले के सुलह समझौता में जुट गये है़ जबकि पुलिस महिला को 164 के बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत की है़
