अफवाह पर ध्यान न देने की अपील

मोतिहारी : लगातार दो दिनों से भूकंप ने जिला वासियों को दहशत में रखा है इस भूकंप से निटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से चौबीस घंटे अलर्ट जारी किया गया है. प्रभारी जिलाधिकारी भरत दूबे हर समय पदाधिकारियों के संपर्क में हैं. वे स्थिति का जायजा स्वयं ले रहे हैं. साथ ही सभी […]

मोतिहारी : लगातार दो दिनों से भूकंप ने जिला वासियों को दहशत में रखा है इस भूकंप से निटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से चौबीस घंटे अलर्ट जारी किया गया है. प्रभारी जिलाधिकारी भरत दूबे हर समय पदाधिकारियों के संपर्क में हैं. वे स्थिति का जायजा स्वयं ले रहे हैं. साथ ही सभी अधिकारियों को पीड़ितों की सहायता के लिए लगाये हुए हैं. उनहोंने सभी लोगों से धर्य बनाये रखने व साथ ही अफवाह में न पड़ने की अपील की. कहा कि सभी सतर्क रहे.
प्रशासन सतर्क है. प्रशासन हर वक्त आपके साथ है. यदि कोई भी भूकंप से संबंधित सूचना मिले तो सूचित करें. शीघ्र अति शीघ्र आपकी सहायता के लिए प्रशासन पहुंच जायेगी. वही डीपीआरओ मधुसुदन प्रसाद ने बताया कि डीएम ने जिले के कार्यालय, प्रखंड व अंचल कार्यालयों को खोले रखने का निर्देश दिया है. जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि भूकंप से मरे लोगों की परिजनों के बीच चार चार लाख की अनुदान राशि का चेक वितरित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >