मालिक का लड्डू खाकर माने गजराज, घर लौटे

कल्याणपुर (पू.च.) : मंगलावर में गुरुवार को बेकाबू हुआ हाथी मान गया है. शादी समारोह में आया हाथी बेकाबू हो गया था. इसकी वजह से महावत हाथी पर से गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गयी थी. महावत त्रिभुवन राय की मौत के बाद हाथी घंटों उसके शव के पास खड़ा था. इसके बाद […]

कल्याणपुर (पू.च.) : मंगलावर में गुरुवार को बेकाबू हुआ हाथी मान गया है. शादी समारोह में आया हाथी बेकाबू हो गया था. इसकी वजह से महावत हाथी पर से गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गयी थी. महावत त्रिभुवन राय की मौत के बाद हाथी घंटों उसके शव के पास खड़ा था. इसके बाद जब उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, तो वो गांव के चमिनिया चंवर में चला गया. वहीं रात भर रहा. इस दौरान आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल था.
हाथी के बेकाबू होने की सूचना के बाद बीडीओ अरविंद कुमार सिंह व थानाध्यक्ष मंजर आलम इलाके में कैंप किये हुये थे. हाथी को पकड़ने के लिए जिले के कई महावतों क बुलाया था, वो भी मंगलापुर आये थे. इसके अलावा पटना से वन विभाग की टीम भी गुरुवार की रात गांव पहुंची थी, जिसने शुक्रवार को दिन में हाथी को पकड़ने की योजना बनायी थी.
शुक्रवार को दिन में हाथी मालिक गया सिंह पहुंचे. उन्होंने हाथी को लड्डू आदि खिलाया. इससे हाथी मान गया और उनके साथ घर वापस चला गया. हाथी के वापस जाने के बाद इलाके के लोगों ने चैन की सांस ली. लोगों को गुरुवार की रात में ये डर लग रहा था कि हाथी कब किस ओर चला जायेगा. इसके बारे में पता नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >