खेत के रास्ते ट्रैक्टर ले जाने पर मां-बेटी को पीटा
मोतिहारी : हरसिद्घि थाना अंतर्गत ओलहा मेहता टोला में मंगलवार की सुबह घर में घुस मिंता देवी व नौ वर्षीय पुत्री सुची कुमारी को पीट घायल कर दिया़ घायल दोनों मां-बेटी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ मिंता देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के नीतेश कुमार, राज कुमार, किशनावती देवी, […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
April 15, 2015 6:22 AM
मोतिहारी : हरसिद्घि थाना अंतर्गत ओलहा मेहता टोला में मंगलवार की सुबह घर में घुस मिंता देवी व नौ वर्षीय पुत्री सुची कुमारी को पीट घायल कर दिया़ घायल दोनों मां-बेटी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़
मिंता देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के नीतेश कुमार, राज कुमार, किशनावती देवी, सुभावती देवी, सहित अन्य को आरोपित किया है़ उसने पुलिस को बताया है कि बेटी के साथ गेहूं का बोझा ट्रैक्टर पर लोड कराया़ ट्रैक्टर खेत में बने रास्ते से बोझा को खलिहान में लाकर पहुंचा़ खेत के रास्ते ट्रैक्टर ले जाने के कारण सोमवार की सुबह सभी आरोपित हरवे-हथियार से लैस होकर घर में घुस गय़े
उसके बाद मारपीट कर मारपीट करते हुए गले से मंगलसूत्र छीन लिया़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि कार्रवाई के लिए आवेदन को हरसिद्घि थाना भेजा जायेगा़
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 4:50 PM
January 6, 2026 4:27 PM
January 5, 2026 8:38 PM
January 5, 2026 8:07 AM
राम जानकी कॉरिडोर से चमकेगा मोतिहारी, 40 गांवों से होकर गुजरेगी, विराट रामायण मंदिर का भी होगा दर्शन
December 30, 2025 5:29 PM
December 29, 2025 5:51 PM
December 29, 2025 5:21 PM
December 29, 2025 4:54 PM
December 20, 2025 5:21 PM
December 19, 2025 7:51 PM
