मोतिहारी : लखौरा थाना अंतर्गत मजिरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर प्रेमचंद्र साह को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ इस बाबत श्री साह ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही जलधारी साह, राजपति देवी, मुकेश साह व राकेश साह को आरोपित किया है़
उसने घर में घुस मारपीट कर 2500 नकद व आभूषण छीनने का आरोप लगाया है़ पुलिस कैंप में पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को लखौरा थाना भेजा जायेगा़
