नशे में धुत वकील ने छात्र को मारी गोली

मोतिहारी : शहर के आजाद नगर मानसपुरी मोहल्ले में नशे में धुत्त अधिवक्ता ने इंटरमीडिएट के छात्र मुकेश कुमार को गोली मार दी़ वारदात गुरुवार को 11:30 बजे की है. गोली सिर में लगी है, छात्र की हालत चिंताजनक है़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वकील […]

मोतिहारी : शहर के आजाद नगर मानसपुरी मोहल्ले में नशे में धुत्त अधिवक्ता ने इंटरमीडिएट के छात्र मुकेश कुमार को गोली मार दी़ वारदात गुरुवार को 11:30 बजे की है. गोली सिर में लगी है, छात्र की हालत चिंताजनक है़ उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वकील सौरभ कुमार उर्फ विक्की को बलुआ से गिरफ्तार कर लिया़ उसके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैगजीन, चार कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >