मोतिहारी : ढाका के शमीम के घर से मुक्त करायी गयी सिमपर को हवस का शिकार बनाने से पहले नशे का इंजेक्शन देने वाला इसरार आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह करमोहना गांव का रहनेवाला है़ इरसार पेशे से कम्पाउंडर है, जो सिमरत प्रकरण में शमीम के साथ बराबर का गुनहगार है.
एसपी सुनील कुमार ने बताया कि सिमरत व उसके पूरे परिवार को तहस-नहस करने वाले शमीम व उसके सहयोगियों को बख्शा नहीं जायेगा. एक-एक कर सभी को सलाखों में डाला जायेगा. उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी़ उन्होंने कहा कि शमीम की गिरफ्तारी को लेकर इनाम रखा गया है. उसे गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी या उसके संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को पांच हजार का इनाम दिया जायेगा़ सभी जिला मुख्यालायों में शमीम की तस्वीर भेज दी गयी है़ ढाका इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर शमीम को गिरफ्तार कर लेने का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि इसरार से पूछताछ की जा रही है़ उससे सिमरत प्रकरण में बहुत कुछ जानकारियां मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है़
बता दें कि दो साल तक ढाका में कैद सिमतर को नशे का इंजेक्शन देकर हवस का शिकार बनाया जाता था. उसे ग्राहकों के हवाले भी किया जाता था. इंजेक्शन देने के लिए इसरार की मदद ली जाती थी. पुलिस का कहना है कि इसरार नशे का इंजेक्शन देने के साथ उसके साथ गलत काम भी करता था़
