वृद्ध को ठोकर मार एसपी आवास में घुसी स्कॉर्पियो

मोतिहारी : पिपराकोठी में चांदसरैया गांव के पास बुधवार को लापरवाह स्कॉर्पियो के चालक ने 65 वर्षीय वृद्ध सूर्य सहनी को ठोकर मार घायल कर दिया़ घटना के बाद चालक तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो भगाते हुए सीधे एसपी के आवासीय परिसर में घुस गया, जहां चालक सहित उसपर सवार तीन लोग पकड़े गय़े. उनकी स्कॉपियो […]

मोतिहारी : पिपराकोठी में चांदसरैया गांव के पास बुधवार को लापरवाह स्कॉर्पियो के चालक ने 65 वर्षीय वृद्ध सूर्य सहनी को ठोकर मार घायल कर दिया़ घटना के बाद चालक तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो भगाते हुए सीधे एसपी के आवासीय परिसर में घुस गया, जहां चालक सहित उसपर सवार तीन लोग पकड़े गय़े.
उनकी स्कॉपियो भी जब्त कर ली गयी है़ घायल सूर्य सहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है़ घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को सूर्य सहनी घर से चौक जा रहा था़ इस बीच तेज रफ्तार से आ रहे स्कॉर्पियो के चालक ने लापरवाही बरतते हुए ठोकर मार दिया़ थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि पकड़े गये चालक सहित तीनों से पूछताछ की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >