अवैध शराब की बिक्री पर रोक की मांग

कर्मनाशा : कर्मनाशा थाना परिसर में बुधवार को होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डीएसपी सुरेश कुमार ने की. इस दौरान कई पंचायतों के मुखियों ने गांव में बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की. प्रखंड प्रमुख छविलाल राम ने आरोप लगाया कि लाइसेंसी दुकानदार गांव-गांव में […]

कर्मनाशा : कर्मनाशा थाना परिसर में बुधवार को होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डीएसपी सुरेश कुमार ने की. इस दौरान कई पंचायतों के मुखियों ने गांव में बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की. प्रखंड प्रमुख छविलाल राम ने आरोप लगाया कि लाइसेंसी दुकानदार गांव-गांव में शराब पहुंचा रहे हैं.
थानाध्यक्ष शाहिद असलम ने लोगों को आश्वासन दिया कि अवैध शराब बिक्री पर रोक लगायी जायेगी. इस दौरान बीइओ कृष्ण नंदन शर्मा, एसआइ वीरेंद्र पासवान, मुखिया अशोक कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >