मोतिहारी में मिला स्वाइन फ्लू का मरीज

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के एक मरीज में स्वाइन फ्लू का वायरस मिला है़ इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है़ अगरवा मोहल्ला स्थित ओम् साईं हॉस्पिटल में भरती मरीज की जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे पटना रेफर किया गया है. वह संग्रामपुर के ठिकहा भवानीपुर गांव के हरेंद्र महतो का 19 […]

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के एक मरीज में स्वाइन फ्लू का वायरस मिला है़ इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है़ अगरवा मोहल्ला स्थित ओम् साईं हॉस्पिटल में भरती मरीज की जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे पटना रेफर किया गया है. वह संग्रामपुर के ठिकहा भवानीपुर गांव के हरेंद्र महतो का 19 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार है़

अस्पताल के डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि निरंजन की जांच रिपोर्ट में एच वन/एन वन वायरस पाया गया है़ जांच रिपोर्ट सिविल सजर्न को भेज दी गयी है़

उन्होंने बताया, निरंजन जयपुर में काम करता है़ वहीं पर उसे बुखार के साथ कफ कोल्ड व हिचकी की शिकायत हुई. वह 21 फरवरी को जयपुर से घर वापस लौट आया़ परिजन इलाज के लिए यहां लेकर आये. आशंका के बाद उसका थ्रोट स्वाब जांच के लिए पटना भेजा गया़ वहां से बुधवार सुबह जांच रिपोर्ट आयी, जिसमें स्वाइन फ्लू के वायरस पाये गये हैं.

बता दें कि इससे पहले छौड़ादानों व चिरैया में स्वाइन फ्लू को संदिग्ध मरीज मिले थे. उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया, लेकिन जांच व समुचित इलाज के अभाव में परिजन मरीज को निजी अस्पताल में लेकर चले गये. हालांकि, जांच रिपोर्ट में दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू नहीं पाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >