केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका

चकिया : यूरिया की कालाबाजरी के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष मोरचा चकिया ने गांधी मैदान से सुभाष चौक तक जुलूस निकाल कर मुखिया व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की. साथ ही सुभाष चौक पर केंद्रीय मंत्री का पुतला का दहन किया. जुलूस का नेतृत्व मोरचा के अध्यक्ष नागेंद्र सहनी ने […]

चकिया : यूरिया की कालाबाजरी के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष मोरचा चकिया ने गांधी मैदान से सुभाष चौक तक जुलूस निकाल कर मुखिया व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की. साथ ही सुभाष चौक पर केंद्रीय मंत्री का पुतला का दहन किया.
जुलूस का नेतृत्व मोरचा के अध्यक्ष नागेंद्र सहनी ने की. श्री सहनी ने जुलूस में शामिल किसानों को संबोधित करते हुए कहा की दुर्भाग्य की बात है, जिस क्षेत्र के केंद्रीय कृषि मंत्री है उसी क्षेत्र में खाद 330 रुपये के बदले 500 रुपये में किसान खरीद रहे हैं. उन्होंने कहा बंद पड़ी चीनी मिल की दशा की ओर नहीं देखने पर उनकी भर्त्सना की.
जुलूस में मुकेश पटेल, खलीफ सैफी, बैद्यनाथ सहनी, जयप्रकाश यादव, लखींद्र राम, सुरेंद्र प्रसाद यादव, ओमप्रकाश पटेल, मनोज कुमार यादव, प्रमोद कुमार, विश्वनाथ पांडेय, रामऔतार पासवान, ध्रुव पटेल, विक्रम राय, कृष्णनंदन प्रसाद कुशवाहा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >