चोरी की बोलेरो समेत एक धराया

पहाड़पुर : प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी सिसवा पंचायत के कान्ही टोला से चोरी की बोलेरो बरामद की गयी है. गुप्त सूचना के आधार पर पहाड़पुर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में बरामदगी की गयी. स्थानीय भुटेली साह के घर से शुक्रवार की शाम की गई छापेमारी में बोलेरो के साथ भुटेली साह को भी हिरासत […]

पहाड़पुर : प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी सिसवा पंचायत के कान्ही टोला से चोरी की बोलेरो बरामद की गयी है. गुप्त सूचना के आधार पर पहाड़पुर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में बरामदगी की गयी. स्थानीय भुटेली साह के घर से शुक्रवार की शाम की गई छापेमारी में बोलेरो के साथ भुटेली साह को भी हिरासत में लिया गया है.
भुटेली साह से पूछताछ चल रही है. गाड़ी का नंबर बीआर01 एफइ 484 व रंग ब्राउन है. पहाड़पुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया की जब इस बाबत पटना के डीटीओ से बात की गई तो नंबर थ्री व्हीलर टेंपो का निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >