मोतिहारी : कोटवा पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के शातिर बदमाश रिपु कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है़ उसके पास से चोरी की एक हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक बरामद हुई है़ वह कोटवा के डुमरा गांव का रहने वाला है़
उसे गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को कोटवा चौक से चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा़ एसपी सुनील कुमार ने बताया कि बरामद बाइक शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से चोरी हुई थी़ उक्त बाइक चकिया के कुअंवा गांव निवासी सुंदरदेव प्रसाद की है़
वह अपनी बाइक नंबर बीआर05एफ/1943 से समाहरणालय आये थ़े इस बीच चोरों ने बाइक गायब कर दी़ एसपी के अनुसार, गिरफ्तार रिपु ने पूछताछ में नगर व छतौनी से एक दर्जन बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है़ उसने गिरोह के अन्य बदमाशों के नाम का खुलासा भी किया है, जिसके आधार पर पुलिस टीम का गठन कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़ छापेमारी में कोटवा थानाध्यक्ष शंभु कुमार सहित अन्य शामिल थ़े
इधर छापेमारी के लिए गठित टीम में नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार, एससीएसटी के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, दारोगा धर्मजीत महतो, सुरेश कुमार, नसीम अंसारी को शामिल किया गया है, जो बदमाशों को पकड़ने व चोरी की बाइक बरामद करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहे है़
नेपाल व गोपालगंज में बेचता है बाइक
पुलिस के अनुसार, रिपु ने नगर व छतौनी से बाइक चुरा कर नेपाल व गोपालगंज के बदमाशों के हाथों बेचता है़ उसने बताया है कि अब तक चार बाइक नेपाल व दो बाइक गोपालंगज में बेंचा चुका है़ चोरी की एक बाइक 45 सौ रुपये में बेंचा है़
चोरी की बाइक खरीदने वाले नेपाल व गोपालगंज के बदमाशों की पहचान कर ली गयी है़ वहां की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है़
