मोतिहारी : शहर के बेगमपुर बैलखाना मुहल्ला में बुधवार की शाम जमीनी विवाद में घर पर धावा बोल दारोगा सहनी, उसके पुत्र राजेश सहनी व पत्नी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया़ घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़
मामले में दारोगा सहनी ने नगर थाना में आवेदन देकर तुरकौलिया के रघुनाथपुर गांव निवासी मोहन सहनी, सुधा देवी, पिंकु देवी, मनोज सहनी, गूंजा देवी, खजांची सहनी व मालती देवी को आरोपित किया है़ नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है़
उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर गाय को दाना खिला रहा था़ इस बीच सभी आरोपित हरवे-हथियार से लैस होकर पहुंच गाली गलौज करते हुए हमला कर दिय़े घर में घुस कर पेटी तोड़ जमीन बिक्री का चार लाख 50 हजार रुपये निकाल फरार हो गय़े घटना का कारण दारोगा सहनी के पिता ने उसकी पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री कर दिया था़ कर्ज चुकाने के लिए जमीन बेचने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है़
