सख्ती : वारफेज-डैमरेज की चोरी पर अंकुश लगाने का दिया निर्देश
मोतिहारी : रेलवे रैक प्वाइंट पर वारफेज -डैमरेज के खेल में व्यवसायी को फ ायदा पहुंचा कर रेलवे राजस्व को चूना लगाया जा रहा था़ इसका खुलासा अधिकारी की जांच रिपोर्ट में हुआ है़ वाणिज्य व यातायात विभाग के संयुक्त जांच में सामने आयी गड़बड़ी को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है़ समस्तीपुर रेल मंडल सीनियर वाणिज्य प्रबंधक जफ र आलम ने वारफ ज -डैमरेज की चोरी पर रोक लगाने के लिए सख्ती बरतने का निर्देश दिया है़
इसको लेकर वाणिज्य निरीक्षक उतरोत्तर मुजफ्फ रपुर व यातायात निरीक्षक को रैक प्वाइंट की गतिविधि पर नजर रखने और रैक प्वाइंट पर अनलोडिंग वैगन की स्पॉट
फोटोग्राफी कराने का निर्देश दिया है़ डीसीएम वाणिज्य स्तर से हुई कार्रवाई के आदेश से संबंधित प्रतिलिपि मुजफ्फरपुर -नरकटियागंज रेलखंड पर रेलवे रैक प्वाइंट से संबंधित स्टेशन के एसएम को भी भेजी गयी है़
रेलवे प्रशासन ने लिया संज्ञान
रेलवे रैक प्वाइंट मोतिहारी पर गुड्स अधीक्षक व ऑपरेटिंग की मिलीभगत से मालगाड़ियों के शटिंग में गड़बड़ी कर व्यवसायियों को फायदा पहुंचा पॉकेट गर्म किये जाने का मामला ‘प्रभात खबर’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया़ 24 दिसंबर के अंक में ‘वारफेज -डैमरेज की चोरी कर रेलवे राजस्व को लगाया जा रहा चूना’ शीर्षक से छपी खरब पर रेलवे प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लिया़ इसके बाद मामले के जांच के आदेश दिये गय़े
वाणिज्य व ट्रैफि क ने की प्वाइंट जांच
सीनियर डीसीएम वाणिज्य सह जनसंपर्क पदाधिकारी रेल मंडल समस्तीपुर जफ र आलम के निर्देश पर मामले की संयुक्त जांच हुई़ वाणिज्य निरीक्षक बबन सिंह व ट्रैफि क निरीक्षक नीलमणि तिवारी ने मालगोदाम की पंजी की गहन जांच की़ इधर, ऑपरेटिंग विभाग के स्टेशन डायरी की जांच व मालगाड़ी से स्टेशन पहुंचने व शटिंग की भी जांच की गयी़ तकरीबन बीस दिन चले इस जांच के बाद दोनों जांच अधिकारियों ने ज्वाइंट रिपोर्ट समस्तीपुर मंडल को सौंपी़ रिपोर्ट में गड़बड़ी पर रेलवे राजस्व क्षति को रोकने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये गये है़
