मोतिहारी : पूर्वाचल एक्सप्रेस से कोलकाता के स्वर्ण व्यवसायी के कर्मी बापी मंडल से गोल्ड एवं नकद लूट का मुख्य अभियुक्त महम्मद शम्स एवं जाहांगीर अहमद ने आत्म समर्पण कर दिया है़ घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों अभियुक्तों ने शुक्रवार को बेतिया रेल न्यायिक हिरासत में आत्म समर्पण किया़ जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया़ तकरीबन दो बजे शम्स एवं जहांगीर की न्यायालय में पेशी हुई, मामले में सुनवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया़
इसकी जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष राम ललित सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित अभियुक्तों के आत्मसर्मपण करने की जानकारी न्यायालय से प्राप्त हुई है़ बताया जाता है कि लूट की इस घटना में शम्स एवं जहांगीर दोनों नामजद अभियुक्त है़ जिसकी गिरफ्तारी को लेकर रेल पुलिस दोनों अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी़ साथ ही पुलिस दोनों के परिवार वालों पर आत्मसर्मपण के लिए दबाव बनायी हुई थी़ इसके कारण दोनों को न्यायालय में आत्म सर्मपण करना पड़ा है़
यहां बताते चलें कि लूट कांड की इस घटना को अंजाम देने में शम्स एवं जहांगीर की अहम भूमिका मानी जा रही थी़ पुलिस सूत्रों के मुताबिक शम्स ही मास्टर माइंड है़ जबकि जहांगीर का आपराधिक इतिहास भी रहा है़ बताया जाता है कि दोनों अभियुक्तों के सहारे मामले में फरार चल रहे अन्य अपराधियो को गिरफ्तार करने में मदद मिलेगी़ जिसके आधार पर लूट के गोल्ड एवं नकद को बरामद किया जा सकेगा़
जब्त बाइक के कागजात का होगा सत्यापन
नगर थाना पुलिस द्वारा जब्त अपाची बाइक के कागजात का सत्यापन किया जायेगा़ रेल पुलिस ने नगर थाना को प्रतिवेदन देते हुए जब्त बाइक संख्या बीआर:05 के 2299 की के कागजात की जांच कराने की बात कही है़ रेल पुलिस को संदेह है कि जब्त बाइक ठाका के नूरेन का है़
