चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : छतौनी पुलिस ने मठिया जिरात मुहल्ला से चोरी की होंडा साइन बाइक के साथ एक युवक शहवाज आलम को गिरफ्तार कर लिया़ वह छौड़ादानो के खैरवा गांव का रहने वाला है़ मठिया जिरात में परिवार के साथ किराया के मकान में रहता है़ उसके पास से बरामद बाइक राजेंद्र नगर मुहल्ला के संतोष […]

मोतिहारी : छतौनी पुलिस ने मठिया जिरात मुहल्ला से चोरी की होंडा साइन बाइक के साथ एक युवक शहवाज आलम को गिरफ्तार कर लिया़ वह छौड़ादानो के खैरवा गांव का रहने वाला है़ मठिया जिरात में परिवार के साथ किराया के मकान में रहता है़
उसके पास से बरामद बाइक राजेंद्र नगर मुहल्ला के संतोष कुमार उपाध्याय की है, जिसे चोरों ने एक जनवरी को दरवाजे से चुरा लिया था़ इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि एक युवक मठिया मुहल्ला स्थित एक लॉज में चोरी की बाइक छुपाने आया है़ सूचना मिलते ही दारोगा रणधीर कुमार व रविरंजन ने लॉज में छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ शहवाज को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया़ उससे पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है़
चोरी की कुछ और बाइक बरामद होने की संभावना है़ शहवाज बाइक का शौकीन था़ उसने शौक को पूरा करने के लिए बाइक चुराने का प्लान बनाया़ एक जनवरी को घर से निकला़ आसपास के मुहल्लों में घूमने के बाद राजेंद्र नगर में सड़क किनारे बाइक लगी बाइक को मास्टर की से खोल लिया़ और बाइक लेकर फरार हो गया़ शहवाज के रिश्ते का भाई मुमताज मठिया मुहल्ला में ही एक लॉज में रहता है़ चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक को मुमताज के रूम में छुपाया़ सुबह में बाइक निकाल स्कूल जाता था़ स्कूल से वापस आकर शहर में घूमने के बाद शाम को लॉज में बाइक रख घर चला जाता था़ इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले गहराई से जांच की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >