मोतिहारी : लखौरा चौक पर गुरुवार को बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी़ वहीं उसका 10 वर्षीय पुत्र घायल हो गया़ मृतका संग्रामपुर थाना के इजरा गांव निवासी अशोक झा की 30 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी है़.
वह अपने पुत्र आयुष कुमार को लेकर देवर विकास झा के साथ बाइक गढ़ी माई पूजा करने जा रही थी़ बाइक विकास चला रहा था़ इस बीच लखौरा चौक के पास ट्रैक्टर के लापरवाह चालक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी़ प्रियंका बाइक से गिर गयी और ट्रैक्टर का चक्का उसके ऊ पर से निकल गया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी़ घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया़
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया़ घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रियंका ने गढ़ी माई से मन्नत मांगी थी़ मनोकामना पूरी होने के बाद गुरुवार को पुत्र आयुष को लेकर देवर के साथ बाइक नंबर बीआर05सी/9319 से गढ़ी माई जा रही थी़ इसी बीच हादसा हो गया़ थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज की गयी है़
