चिरैया : शिकारगंज थाना क्षेत्र के गोढिया गांव में मंगलवार की रात अलाव से उठी चिंगारी से अचानक लगी आग में डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गया है़ इस अगलगी में करीब पांच लाख की संपत्ति जल गया है़ इस घटना की खबर ग्रामीणों ने अग्निशामक को दिया़.
अग्निशामक पहुंचने के पहले सभी घर जलकर राख हो गया था़ अग्निकांड में सूर्य साह, रामजी साह, प्रेमचंद्र साह, राधेश्याम साह, अमीरीलाल साह, जयलाल साह, रामअयोध्या साह सहित 15 ग्रामीणों का घर जल गया है़ इस अग्निकांड में करीब आधा दर्जन मवेशी भी जल गय़े आग से घर में रखे कपड़ा, बरतन, जेवर, खाद्यान व साइकिल सहित लाखों रूपये की संपत्ति जल गया़ घटना की खबर सुनते ही शिकारगंज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी शिवसागर सिंह ने पहुंचकर जायजा लेने में जुटे हुए है़
