जमीन बिक्री के नाम पर तीन लाख की ठगी, केस

मोतिहारी : शहर के अगरवा मुहल्ला निवासी शिवशंकर यादव से जमीन रजिस्ट्री करने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है़ इस संबंध में श्री यादव ने पतौरा भटहां टोला के तमू देवी सहित पति रामएकबाल सहनी व पुत्र दीपक कुमार के विरुद्घ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़. उन्होंने […]

मोतिहारी : शहर के अगरवा मुहल्ला निवासी शिवशंकर यादव से जमीन रजिस्ट्री करने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है़ इस संबंध में श्री यादव ने पतौरा भटहां टोला के तमू देवी सहित पति रामएकबाल सहनी व पुत्र दीपक कुमार के विरुद्घ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़.
उन्होंने पुलिस को बताया कि तीनों ने एक साजिश के तहत अपनी जमीन बेचने की बात कहते हुए तीन लाख रुपये लिया़ उसके बाद झब्बू सहनी व संदीप सहनी से जमीन बेंच दी़ पैसा मांगने पर देने से इंकार कर रहे है़. नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >