मोतिहारी : विद्यालयों में पोशाक, साइकिल व छात्रवृत्ति योजना की राशि का वितरण प्रधानाध्यापकों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है़ कहीं एचएम के साथ मारपीट की जा रही है, तो कहीं छात्रों व अभिभावकों द्वारा सड़क जाम किया जा रहा है़
प्रधानाध्यापकों को योजना की राशि से वंचित छात्रों व अभिभावकों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है़ पुरुष एचएम तो कुछ हद तक इन परेशानियों का सामना कर लेते हैं, पर महिला एचएम के लिए राशि वितरण एक बड़ी समस्या है.
इसका स्पष्ट उदाहरण गत शुक्रवार को बंजरिया प्रखंड के एनपीएस जनेरवा बाजार की घटना है, जहां अभिभावक द्वारा एचएम सरोज चौधरी के साथ मारपीट की गयी़ एचएम की गलती इतनी थी कि उसने विभागीय निर्देश का पालन किया़ विभागीय निर्देश के अनुसार 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को ही योजना का लाभ देना है़
उधर, हरसिद्धि थाना के प्राथमिक विद्यालय धवही मुसहर टोली की प्रधान शिक्षिका बबिता कुमारी ने डीइओ को आवेदन देकर सात जनवरी को एक ग्रामीण पर राशि वितरण के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया.
सुरक्षा की नहीं है व्यवस्था
मुख्यमंत्री पोशाक, साइकिल व छात्रवृत्ति योजना की राशि की वितरण के लिए विद्यालयों में लाखों रुपये उपलब्ध कराये जाते हैं, जिनका वितरण एचएम व शिक्षकों द्वारा किया जाता है पर इनकी सुरक्षा की व्यवस्था न ही विभाग की ओर से की गयी है और न ही प्रशासन की ओर स़े ऐसी स्थिति में एचएम व शिक्षक खतरा मोल कर राशि का वितरण करते है़ं राशि से वंचित छात्र व अभिभावक हंगामा करते हैं ओर एचएम व शिक्षकों को आक्रोश का कोपभाजन बनना पड़ रहा है़
