सुरेंद्र कुमार सिंह ने भी पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय पर जाली हस्ताक्षर कर फसल बीमा की राशि उठाने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में परिवाद दायर किया है़ न्यायालय के आदेश पर पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ पीपराकोठी थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है़
उसने बताया है कि उसके व परिवार के अन्य लोगों के साथ ग्रामीणों का जाली हस्ताक्षर कर पैक्स अध्यक्ष ने फसल बीमा के लाखों रुपये का गबन किया है़ पुलिस जांच कर रही है़
