बबलू दूबे के सात शूटर हथियार के साथ धराये

मोतिहारी : पुलिस ने सात शातिर अपराधियों को हथियार व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर हत्या, लूट व रंगदारी की चार बड़ी घटनाओं का भंडाफोड़ किया है़ सभी सेंट्रल जेल में बंद बबलू दूबे के शूटर हैं. इन्होंने छतौनी में प्रॉपर्टी डीलर कृष्णा सिंह की हत्या, कल्याणपुर में किसान वीरेंद्र सिंह से तीन […]

मोतिहारी : पुलिस ने सात शातिर अपराधियों को हथियार व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर हत्या, लूट व रंगदारी की चार बड़ी घटनाओं का भंडाफोड़ किया है़ सभी सेंट्रल जेल में बंद बबलू दूबे के शूटर हैं.
इन्होंने छतौनी में प्रॉपर्टी डीलर कृष्णा सिंह की हत्या, कल्याणपुर में किसान वीरेंद्र सिंह से तीन लाख की लूट, सीमेंट व्यवसायी आशुतोष तिवारी से 25 लाख की रंगदारी व पीपराकोठी में पेट्रोल पंप लूट की घटना को अंजाम दिया है़
इनके पास से एक रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस, दो बाइक, पांच सेलफोन व सिमकार्ड बरामद किया गया है़ एसपी सुनील कुमार ने बताया कि तीन लाख की लूट में स्क्रेच के आधार पर कल्याणपुर के गरीबा गांव से पहले भोला कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर छह अपराधी दबोचे गय़े उनसे पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा हुआ.
बबलू दूबे के इशारे पर हुई थी कृष्णा सिंह की हत्या
कृष्णा सिंह की हत्या जेल में बंद शातिर बबलू दूबे के इशारे पर की गयी थी. छोटा बरियारपुर के ब्रजेश मिश्र ने जेल गेट पर जाकर बबलू को हत्या की सुपारी दी थी़ वहीं कल्याणपुर के सीमेंट व्यवसायी आशुतोष तिवारी से इन लोगों ने आजाद हिंद फौज के नाम पर 25 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी़ रंगदारी मांगने में जिस सिमकार्ड का इस्तेमाल किया गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है़ पीपराकोठी पेट्रोल पंप व कल्याणपुर के किसान से तीन लाख की लूट में भी इन लोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकारी है़
इनके खिलाफ आपराधिक घटनाओं में शामिल होने के कई पुख्ता सबूत मिले हैं. इसके आधार पर स्पीडी ट्रायल के तहत इन्हें सजा दिलायी जायेगी.
छापेमारी में शामिल पदाधिकारी. चकिया डीएसपी मुंद्रिका प्रसाद, छतौनी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, कल्याणपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर राय, केसरिया के अवधेश झा, डुमरियाघाट के मिथिलेश पांडेय, चिरैया के सिकंदर कुमार, पीपराकोठी के संजीव कुमार सहित दारोगा याकूब अली,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >