ढाका विधायक को छात्र संसद करेगी सम्मानित

मोतिहारी : भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन की ओर से ढाका विधायक पवन जायसवाल को आदर्श युवा विधायक पुरस्कार 2014 से सम्मानित किया जायेगा. पुणो में 10 जनवरी से आयोजित भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन के तीन दिवसीय सेमिनार के तीसरे दिन पांडिचेरी विधानसभा के अध्यक्ष बी सवापाथी कोथानडारामन द्वारा सम्मानित किया जायेगा. सेमिनार में देश के […]

मोतिहारी : भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन की ओर से ढाका विधायक पवन जायसवाल को आदर्श युवा विधायक पुरस्कार 2014 से सम्मानित किया जायेगा.
पुणो में 10 जनवरी से आयोजित भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन के तीन दिवसीय सेमिनार के तीसरे दिन पांडिचेरी विधानसभा के अध्यक्ष बी सवापाथी कोथानडारामन द्वारा सम्मानित किया जायेगा. सेमिनार में देश के अलग-अलग 28 राज्यों से 10 से 12 हजार राजनेता व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.
यहां बताते चले की एमआइटी स्कूल ऑफ गवर्मेट के तत्वावधान में आयोजित यह पांचवां वार्शिक सेमिनार है. समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रकाश आंबेडकर, वैज्ञानिक डॉ समीर कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व अनेकों गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >