आग से झुलस कर दो की मौत

मोतिहारी/गोविंदगंज : जिले के अलग-अलग जगहों पर रविवार की रात अगलगी की घटना में एक महिला सहित दो लोगों की जल कर मौत हो गयी़ घटना पकड़ीदयाल व गोविंदगंज थाना क्षेत्र की है़ जानकारी के अनुसार पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के कोरल गांव में अलाव से मोख्तार सहनी की झोपड़ी में आग लग गयी़. उस झोपड़ी […]

मोतिहारी/गोविंदगंज : जिले के अलग-अलग जगहों पर रविवार की रात अगलगी की घटना में एक महिला सहित दो लोगों की जल कर मौत हो गयी़ घटना पकड़ीदयाल व गोविंदगंज थाना क्षेत्र की है़ जानकारी के अनुसार पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के कोरल गांव में अलाव से मोख्तार सहनी की झोपड़ी में आग लग गयी़.
उस झोपड़ी में उसकी 60 वर्षीय मां कबूतरी देवी अकेले सो रही थी, जिसकी मौत आग से झुलस कर हो गयी़ सूचना पर सोमवार की सुबह प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ इस संबंध में मोख्तार ने थाना में एक आवेदन दिया है़ थानाध्यक्ष ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया़ दूसरी घटना गोविंदगंज के बभनौली पंचायत की है़
यहां रामपुरवा गाछी टोला में रविवार की रात ढोडा यादव के घर में अचानक लगी आग से उसका 45 वर्षीय अविवाहित पुत्र रामायण यादव की जल कर मौत हो गयी़ ढोढा यादव अपने घर पर नहीं था़ रामायण अपने घर में अकेले सोया हुआ था़ इसी बीच घर में अचानक आल लगने से रामायण की झुलस कर मौत हो गयी़ घटना के बाद मुखिया हर्षबद्र्घन ने अगिAशामक कार्यालय में सूचना दी़ अगिAशामक दस्ता ने पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया़ रामायण के साथ उसके घर की सारी संपत्ति जल कर राख हो गयी़ पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया़ सीओ कृष्ण मोहन पाठक ने बताया कि जांच के बाद मृतक के पिता को सरकारी सहायता राशि दी जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >