चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार बदमाश ने दिवाकर को बताया बॉस

मोतिहारी : शहर के चांदमारी चौक से चोरी की बाइक से साथ गिरफ्तार अंकित कुमार को पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वह आदापुर के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान अंकित ने गिरोह के सदस्य नकरदेई के दिवाकर कुमार के नाम का खुलासा किया है. बताया […]

मोतिहारी : शहर के चांदमारी चौक से चोरी की बाइक से साथ गिरफ्तार अंकित कुमार को पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वह आदापुर के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान अंकित ने गिरोह के सदस्य नकरदेई के दिवाकर कुमार के नाम का खुलासा किया है. बताया है कि दिवाकर के साथ मिलकर उसने अब तक कई बाइक की चोरी की है.

चोरी की सभी बाइक नेपाल में बेचने का खुलासा भी किया है. उसके खुलासे के आधार पर पुलिस ने दिवाकर की गिरफ्तारी को लेकर नकरदेई स्थित उसके घर छापेमारी की. पुलिस के पहुंचने से पहले दिवाकर भाग चुका था. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अंकित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उसके पास से सुपर स्पलेंडर बाइक बरामद हुई है. इंजन व चेसिस नंबर का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि यह पता चले कि बाइक किसकी है और कहां से चोरी की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >