खेत पटाने के बहाने बुलाया नदी में डूबा कर ले ली जान

शनिवार से प्रयाग राय था गायब करता था दूध का कारोबार पकड़ीदयाल : सुंदरपट्टी गांव में शनिवार की रात खेत पटवन के बहाने बुलाकर दूध व्यवसायी प्रयाग राय की नदी में डूबा कर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया. इस दुखद घटना से लोगों में आक्रोश है. मामले को […]

शनिवार से प्रयाग राय था गायब करता था दूध का कारोबार

पकड़ीदयाल : सुंदरपट्टी गांव में शनिवार की रात खेत पटवन के बहाने बुलाकर दूध व्यवसायी प्रयाग राय की नदी में डूबा कर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया. इस दुखद घटना से लोगों में आक्रोश है. मामले को लेकर पत्नी प्रेमशीला देवी रविवार को थाने में आवेदन दिया है. इसमें राजाराम सहनी उसके बेटे पुनित सहनी, सुबोध सहनी, विकास सहनी और रामजनम सहनी पर हत्या का आरोप लगाया है.
बताया जाता है कि शनिवार से परिजन व ग्रामीण प्रयाग की खोज में जुटे हुये थे. सोमवार की सुबह नदी में शव देख गांव में मौत की खबर चिंगारी की तरह फैल गयी. ग्रामीणों ने घनश्याम पकड़ी के पास नदी में नाव के नीचे लपेटे हुये स्थिति में शव को बरामद किया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है.
इधर, डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि प्रयाग की पत्नी ने आवेदन दिया है. आवेदन में पांच लोगों को आरोपित किया है. घटना दुखद है. ग्रामीणों ने शव को नाव के नीचे से निकाला है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभत्स तरीके से व्यवसायी की हत्या की गयी है. नदी के पार राजाराम सहनी के खेत का भी निरीक्षण किया गया है. पूरे मामले की जांच की जायेगी. फिलहाल पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.
गौरतलब है कि प्रयाग गांव से दूध लेकर पकड़ीदयाल के विभिन्न दुकानों पर पहुंचाता था. घर का अकेला कमाऊ सदस्य था. उसकी हत्या से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >