पूर्वी चंपारण : विपक्ष को किया जा रहा परेशान : रघुवंश

चकिया : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि विपक्षियों को जांच एजेंसी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है. सभी को किसी न किसी मामले में फंसाया गया है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी फंसाया गया है. रही. शनिवार की देर रात हरसिद्धि से […]

चकिया : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि विपक्षियों को जांच एजेंसी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है.
सभी को किसी न किसी मामले में फंसाया गया है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी फंसाया गया है. रही. शनिवार की देर रात हरसिद्धि से लौटने के क्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की एनडीए सरकार सभी मोर्चे पर विफल है. पीएम नरेंद्र मोदी धरातल पर काम करने के बजाय विदेश यात्रा कर रहे हैं. पड़ोसी देशों की तुलना में देश के विकास दर में भारी गिरावट आयी है. जीडीपी पांच प्रतिशत पर पहुंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >