संदेहास्पद स्थिति में व्यक्ति की मौत

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के दक्षिणी ढेकहा पंचायत स्थित हथियाही चकरदेय गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मौत का कारण परिजन द्वारा हत्या की बात बताई जा रही है. वही कई लोग मौत का कारण अलग अलग बता रहे है. मृतक हथियाही निवासी करीमन सहनी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव […]

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के दक्षिणी ढेकहा पंचायत स्थित हथियाही चकरदेय गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मौत का कारण परिजन द्वारा हत्या की बात बताई जा रही है. वही कई लोग मौत का कारण अलग अलग बता रहे है. मृतक हथियाही निवासी करीमन सहनी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सदर अस्पताल मोतिहारी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के हवाले सौंप दिया है.

हालांकि अभी तक स्थानीय थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष मो शकील अहमद ने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा हत्या का आरोप गांव के ही चार लोगों के खिलाफ लगाया जा रहा है, जिससे पिछले छह माह पूर्व विवाद हुआ था. लेकिन अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्त होते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >