दो महिला चोर पकड़ायीं

अरेराज : सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा करने आयी महिला के पर्स से गहना चुराते महिला चोर को भक्तों ने पकड़कर ओपी पुलिस को सुपूर्द कर दिया. ओपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सोमी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ थी. मझौलिया थाना के माधोपुर के रमपुरवा गांव के आजाद कुमार […]

अरेराज : सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा करने आयी महिला के पर्स से गहना चुराते महिला चोर को भक्तों ने पकड़कर ओपी पुलिस को सुपूर्द कर दिया. ओपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सोमी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ थी. मझौलिया थाना के माधोपुर के रमपुरवा गांव के आजाद कुमार ठाकुर शादी के बाद माथ लगाने के लिए आए थे. पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही मीना बाजार में पहुंचे तो, उसकी पत्नी के पर्स से सोने का टीका, नेकलेस व हाथशंकर चोरी कर ली.

चोरी करते पूजा देवी ने देख लिया. हल्ला करने पर आसपास के लोगो द्वारा दो महिला चोर को चोरी के समान के साथ पकड़ लिया. वही मुजफ्फरपुर जिला के देवरिया थाना क्षेत्र से पूजा करने आयी संजीव कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी के पर्स से तीन हजार रुपया पूजा के दौरान बदमाशों द्वारा निकाल लिया गया.

सूचना पर ओपी थाना पुलिस पहुंचकर बरामद समान के साथ मोतीपुर थाना के कांटी मुसहरी टोला के विक्रम मांझी की पत्नी सुजाता देवी व सुजीत मांझी की पत्नी मझिया देवी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों चोर महिला के पास से लगभग 15 हजार नकद, कुछ नेपाली रुपया व गहना बरामद किया गया. ओपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि चोरी गये व्यक्ति के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों महिला चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >