दंपती पर किया हमला, रॉड से मार पति का सिर फोड़ा, पत्नी के साथ की मारपीट

घर के पास शराब छुपाने से मना करने पर दिया घटना को अंजाम मोतिहारी : राजाबाजार एलआरपी कॉलोनी में शराब तस्करों ने राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल कार्यालय के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी सुग्रीव साह पर रविवार की रात जानलेवा हमला किया है. तस्कर उसके घर के पीछे शराब का कार्टन छुपा रहे थे. विरोध करने पर रॉड […]

घर के पास शराब छुपाने से मना करने पर दिया घटना को अंजाम

मोतिहारी : राजाबाजार एलआरपी कॉलोनी में शराब तस्करों ने राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल कार्यालय के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी सुग्रीव साह पर रविवार की रात जानलेवा हमला किया है. तस्कर उसके घर के पीछे शराब का कार्टन छुपा रहे थे.
विरोध करने पर रॉड से मार कर सिर फोड़ दिया. पत्नी बचाने गयी तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. इस संबंध में सुग्रीव ने नगर थाना में आवेदन दिया है. इसमें अनूप कुमार, राहुल कुमार व रवि कुमार को आरोपित किया है. बताया जाता है कि तीनों आरोपित सगे भाई हैं. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
बताया कि रात करीब नौ बजे खाना खा रहे थे. घर के बाहर दरवाजे के सामने खरखराहट की आवाज आयी. निकल कर देखा तो दरवाजे के पास अंधेरे में उक्त तीनों खड़े थे. पूछा तो बताया कि चुनाव का समय है, हो सकता है कि हमलोगों के घर पर पुलिस छापेमारी करे. इसलिए शराब आपके घर के बगल में छुपा देते हैं. विरोध करने पर रॉड से मार सिर फोड़ दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >