गर्भवती महिला की गला रेत हत्या, तीन नामजद

पहाड़पुर : थाना अंतर्गत सटहां गांव स्थित मायके में रह रही गर्भवती महिला शालू देवी की गला रेतकर मंगलवार की रात हत्या कर दी गयी. हत्या घर के पास ही की गयी. इसको ले कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. मामले को ले पुलिस जांच में जुट गयी है. इधर शव को पोस्टमार्टम के […]

पहाड़पुर : थाना अंतर्गत सटहां गांव स्थित मायके में रह रही गर्भवती महिला शालू देवी की गला रेतकर मंगलवार की रात हत्या कर दी गयी. हत्या घर के पास ही की गयी. इसको ले कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. मामले को ले पुलिस जांच में जुट गयी है. इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतका की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के सोनवल गांव मे हुइ थी.

शादी के साथ कुछ दिन ससुराल रहने के बाद वह अपने मायके थाना क्षेत्र के नौवाडीह पंचायत के सटहां गांव में रहने लगी. इस दौरान वह गर्भवती हो गयी. किसी मामले को ले रात में घर से बाहर निकली तो घर के पास ही एक गली में उसकी हत्या कर दी गयी. मृतका सुखाड़ी राउत की पुत्री शालू देवी है, जिसकी शादी सोनवल गोदाम टोला निवासी पप्पु राउत से हुई थी. मामले में परिजनों ने पड़ोस के ही मुकेश महतो, चंदन कुमार, पवन कुमार को नामजद आरोपित किया है.
मामले के पीछे कथित प्रेमप्रसंग भी बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि महिला गर्भवती थी. यह कहना जल्दबाजी होगी. जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती है. मामले में महिला के मायके में रहने के कारणों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. इधर डीएसपी ज्योति प्रकाश ने बताया कि मामले में आरोपियों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है. जांच यह भी की जायेगी कि आरोपी सही में हत्यारे है या किसी दूसरे ने साजिश रची है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >