बाइक बिजली पोल से टकरायी, छात्र की मौत

पहाड़पुर : प्रखंड के गंगा पिपरा गांव से पहाड़पुर जाने वाली सड़क पर पहाड़पुर गांव के पास बाइक सवार एक छात्र की मौत बिजली के पोल से टकराने से शुक्रवार को हो गई. जानकारी के अनुसार उक्त छात्र गंगा पिपरा गांव निवासी हिरामन साह का पुत्र विजय कुमार (15) था. वह आठवीं कक्षा पास किया […]

पहाड़पुर : प्रखंड के गंगा पिपरा गांव से पहाड़पुर जाने वाली सड़क पर पहाड़पुर गांव के पास बाइक सवार एक छात्र की मौत बिजली के पोल से टकराने से शुक्रवार को हो गई. जानकारी के अनुसार उक्त छात्र गंगा पिपरा गांव निवासी हिरामन साह का पुत्र विजय कुमार (15) था.

वह आठवीं कक्षा पास किया था, जो बालक मध्य विद्यालय पहाड़पुर मे विद्यालय लेने पहाड़पुर जा रहा था. तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई, जिससे छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीण व परिजन ने इलाज के लिए पीएचसी लाये, जहां गंभीर स्थिति को देख मोतिहारी रेफर कर दिया गया. मोतिहारी ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >