मवि चांदमारी कन्या में ई-लर्निंग की पढ़ाई शुरू

एचएम के प्रयास से योजना को मिला मूर्तरूप मोतिहारी : अब मध्य विद्यालय चांदमारी कन्या के बच्चे निजी विद्यालयों के तर्ज पर एलइडी के माध्यम से पढ़ाई करेंगे. इसकी शुरूआत बुधवार कोविद्यालय की प्रधानाध्यापिका राजकीय सम्मान से सम्मानित ममता पाण्डेय ने की. एचएम ने बताया कि यह विद्यालय संभवत: बिहार कापहला सरकारी विद्यालय है, जहां […]

एचएम के प्रयास से योजना को मिला मूर्तरूप

मोतिहारी : अब मध्य विद्यालय चांदमारी कन्या के बच्चे निजी विद्यालयों के तर्ज पर एलइडी के माध्यम से पढ़ाई करेंगे. इसकी शुरूआत बुधवार कोविद्यालय की प्रधानाध्यापिका राजकीय सम्मान से सम्मानित ममता पाण्डेय ने की. एचएम ने बताया कि यह विद्यालय संभवत: बिहार कापहला सरकारी विद्यालय है, जहां सबसे पहले ई-लर्निंग की शुरूआत की गयी है, जहां विद्यालय के बच्चे एलईडी के माध्यम से एवंडाउनलोड स्टडी मेटेरियल से बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कर सकेंगे.

उन्होंने बताया कि इस प्रयास में सर्वेयर विजय कुमार का सराहनीय योगदान है, जिन्होंने एलइडी विद्यालय को उपलब्ध कराया है. वहीं मास्टर डा कमलेश कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रधानाध्यापिका के प्रयास का नतीजा है. ई-लर्निंग पढ़ाई बच्चों के लिए नई चीज है, इसे नवाचार होगा. कार्यक्रम की शुरूआत में विद्यालय के नन्हे बच्चे ने नानी-नानी सुनो कहानी, ए फॉर एपल आदि कविता प्रस्तुत किया, जिसमें सोनाली सिंह, सचिन कुमार, अनुराग कुमार, आनंद कुमार, कोमल कुमारी, मुस्कान कुमारी, प्रकाश कुमार के अलावे शिक्षकों में चिंतामणि कुमारी, दिलीप कुमार, शेखर महतो, संतोष कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >