ढाका में बढ़ई मिस्त्री की गोली मार कर हत्या

ढाका, मोतिहारीः थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी कारपेंटर (बढ़ई मिस्त्री) रामबाबू ठाकुर को शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे अपराधियों ने गोली मार दी. घायल रामबाबू को चिंताजनक स्थिति में रेफरल अस्पताल के लाया गया. चिकित्सकों ने उसे मोतिहारी रेफर कर दिया है, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. बताया जाता […]

ढाका, मोतिहारीः थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी कारपेंटर (बढ़ई मिस्त्री) रामबाबू ठाकुर को शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे अपराधियों ने गोली मार दी. घायल रामबाबू को चिंताजनक स्थिति में रेफरल अस्पताल के लाया गया.

चिकित्सकों ने उसे मोतिहारी रेफर कर दिया है, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि रामबाबू ढाका से अपने घर जा रहा था. इस बीच ब्रह्मचेलानाथ मंदिर के समीप बगीचा में पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे घेर लिया और हथियार सटा कर उसे तीन गोली दाग दी.

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले. सिकरहना डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है. इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >