महिला को पीट कर किया घायल

मोतिहारीः हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मिश्र टोला में दूध देकर लौट रही रामअवतार साह की मां को रास्ते में घेर कर बेरहमी से पीटा गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाबत श्री साह ने नगर पुलिस को बयान देकर कोटवा फतुहा के प्रेमचंद्र पटेल, मैनेजर पटेल, राहुल पटेल व नवादा […]

मोतिहारीः हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मिश्र टोला में दूध देकर लौट रही रामअवतार साह की मां को रास्ते में घेर कर बेरहमी से पीटा गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटना के बाबत श्री साह ने नगर पुलिस को बयान देकर कोटवा फतुहा के प्रेमचंद्र पटेल, मैनेजर पटेल, राहुल पटेल व नवादा के सुबोध पटेल को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि प्रेमचंद्र की बकरी उसके खेत में लगी फसल को बरबाद कर रही थी. मां ने बकरी को खेत से बाहर भगाया. इसी बात को लेकर उक्त सभी ने पीट कर घायल कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >