बिहार में जहरीले पेय पदार्थ पीने से 4 लोगों की मौत, पुलिस ने कई ठिकानों पर तेज की छापेमारी

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में जहरीले पेय पदार्थ पीने से 4 लोगों की मौत हो गई. घटना से पूरे इलाकों में आक्रोश का माहौल है. इसके साथ ही 15 लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. 4 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है.

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में जहरीले पेय पदार्थ पीने से 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उनका इलाज अस्पताल में जारी है. मामला रघुनाथपुर थाना इलाके के बालगंगा गांव से जुड़ा है. घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है.

अस्पताल ले जाने के बावजूद नहीं बच सकी जान

बताया जाता है कि सभी मृतकों ने जहरीले पेय पदार्थ का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजनों की ओर से अस्पताल ले जाने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जहरीले पेय पदार्थ का धंधा लंबे समय से चल रहा था, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई. दूसरी तरफ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है. साथ ही शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

प्रशासन की ओर से किया गया ये दावा

इसके साथ ही प्रशासन का दावा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एक्टिव हो गई है और प्रभावित लोगों की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सिर्फ एक शख्स की मौत हुई थी. लेकिन आज यह आंकड़ा बढ़कर 4 हो गया है. मौत की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

(मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट)

Also Read: 5 साल में भू-राजस्व में दोगुनी से ज्यादा हुई बढ़ोतरी, जानिए कौन जिला रहा आगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >