यात्री के साथ दुर्व्यवहार करनेवाला वेंडर गया जेल

मोतिहारीः शराब पीकर रेल यात्री के साथ र्दुव्‍यवहार करना पैंट्रीकार के वेंडर को महंगा पड़ा. बापूधाम मोतिहारी रेलवे सुरक्षा बल ने डाउन गरीब रथ के पैंट्रीकार के एक वेंडर को पकड़ कर जेल भेज दिया है. उसकी पहचान राहुल कुमार के रूप में की गयी है. वह हरियाणा के हापुर जिला के सराबा का रहनेवाला […]

मोतिहारीः शराब पीकर रेल यात्री के साथ र्दुव्‍यवहार करना पैंट्रीकार के वेंडर को महंगा पड़ा. बापूधाम मोतिहारी रेलवे सुरक्षा बल ने डाउन गरीब रथ के पैंट्रीकार के एक वेंडर को पकड़ कर जेल भेज दिया है.

उसकी पहचान राहुल कुमार के रूप में की गयी है. वह हरियाणा के हापुर जिला के सराबा का रहनेवाला है. गुरुवार को ट्रेन स्कॉट कर रही आरपीएफ के जवान ने शराब के नशे में धुत वेंडर राहुल को पकड़ लिया. वह ट्रेन में एक यात्री के साथ बदसलूकी कर रहा था. इसकी पुष्टि आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित गुंजन ने की. उस रेलवे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >