मामा के खाता से फर्जी निकासी में भांजा चढ़ा पुलिस के हत्थे

सिकरहना : ढाका सेंट्रल बैंक में फर्जी निकासी करने आये युवक को बैंक प्रबंधक की सूचना पर ढाका थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पकड़ा गया युवक पचपकड़ी ओपी क्षेत्र के गड़हिया गांव निवासी उमर सिद्दीकी है. बताते है कि वह अपने मामा के खाते से जाली हस्ताक्षर कर रूपया निकालने का प्रयास कर […]

सिकरहना : ढाका सेंट्रल बैंक में फर्जी निकासी करने आये युवक को बैंक प्रबंधक की सूचना पर ढाका थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पकड़ा गया युवक पचपकड़ी ओपी क्षेत्र के गड़हिया गांव निवासी उमर सिद्दीकी है. बताते है कि वह अपने मामा के खाते से जाली हस्ताक्षर कर रूपया निकालने का प्रयास कर रहा था. हस्ताक्षर नहीं मिलने पर बैंक कर्मियों को संदेह हुआ. जांच करने पर पता चला कि खाताधारी नहीं है. पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर पहुंची ढाका थाना पुलिस ने उमर सिद्दीकी को हिरासत में लेकर थाने लायी, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार उमर पैर से विकलांग है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >