मधुबन : थाना क्षेत्र के कृष्णानगर से छह दिन पूर्व लापाता युवक नीतेश कुमार ऊर्फ गुंजन बुधवार को पटना जंक्शन से बरामद हुआ. नीतेश ने स्वयं ही घर से पटना जाने की बात स्वीकार की है. सूचना पर दारोगा अरविंद कुमार पटना जंक्शन से मधुबन लाये. युवक से इंस्पेक्टर कन्हैया प्रसाद ने पूछताछ की. इस्पेक्टर श्री प्रसाद ने बताया कि लापता युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसके पाकेट में ट्रेन का टिकट भी है. वाराणसी रेलवे कैंटीन के समोसे का बिल भी, जो पटना व वाराणसी शहर का है
पुलिस मेडिकल चेकअप के बाद गुरुवार को 164 के बयान के लिये मोतिहारी कोर्ट भेजेगी. मामले में नीतेश की मां विन्दू देवी ने थाने में कांड संख्या 59/18 दर्ज करायी थी. यहां बताते चले कि पांच अप्रैल को नीतेश अपने घर से मधुबन दुकान पर चला था, जो शाम तक घर नहीं लौटा. खोजबीन की गयी. नहीं मिलने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. गुरुवार की अहले नीतेश ने रोते हुए पटना से किसी के मोबाइल से फोनकर खुद को पटना जंक्शन पर होने की जानकारी दी. सूचना पर परिजन मधुबन पुलिस को लेकर पटना पहुंची, जहां से वह थाना पर आया.
