मारपीट व लूटपाट में तीन घायल
मोतिहारीः बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झखिया गांव में शुक्रवार को कुछ लोगों ने घर में घुस कर प्रमोद सहनी, दुखनी देवी व सरस्वती देवी को बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं.... प्रमोद ने नगर पुलिस को दिये बयान में ग्रामीण अशोक सहनी, बनारसी सहनी, अखिलेश […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
May 4, 2014 3:43 AM
मोतिहारीः बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झखिया गांव में शुक्रवार को कुछ लोगों ने घर में घुस कर प्रमोद सहनी, दुखनी देवी व सरस्वती देवी को बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं.
...
प्रमोद ने नगर पुलिस को दिये बयान में ग्रामीण अशोक सहनी, बनारसी सहनी, अखिलेश सहनी, जितेंद्र सहनी, राधिका देवी, बच्ची देवी व पार्वती देवी को आरोपित किया हैं. उसने कहा है कि वह दरवाजा पर बैठा था. उसी समय उक्त सभी आरोपी हरवे हथियार से लैस होकर गाली-गलौज करते हुए पहुंचे और हमला कर दिया. उसने आरोपियों पर घर में घुस कर 30 हजार नकद व आभूषण लूटने का भी आरोप लगाया है. घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं.
ये भी पढ़ें...
December 7, 2025 5:46 PM
November 30, 2025 2:51 PM
November 30, 2025 12:21 PM
November 9, 2025 1:53 PM
October 12, 2025 1:58 PM
October 6, 2025 2:28 PM
September 28, 2025 12:23 PM
September 27, 2025 7:39 PM
September 22, 2025 10:41 PM
September 22, 2025 10:06 AM
