आजाद नगर से युवक का अपहरण!

-गुमशुदगी के बाद अपहरण की प्राथमिकी दर्ज -पुलिस तहकीकात में जुटी, परिजन परेशान -चकिया के मठगरीबा बहलालपुर का है युवक -आजाद नगर में किराये के मकान में रहता था मोतिहारीः शहर के आजाद नगर मुहल्ला से पिछले एक सप्ताह से लापता 25 वर्षीय युवक अजीत कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला. उसके परिजन […]

-गुमशुदगी के बाद अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

-पुलिस तहकीकात में जुटी, परिजन परेशान

-चकिया के मठगरीबा बहलालपुर का है युवक

-आजाद नगर में किराये के मकान में रहता था

मोतिहारीः शहर के आजाद नगर मुहल्ला से पिछले एक सप्ताह से लापता 25 वर्षीय युवक अजीत कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला. उसके परिजन किसी अनहोनी को लेकर सशंकित हैं. परिजनों ने पहले गुमशुदगी का सहना दर्ज कराया, लेकिन गुरुवार को नगर थाना में पुन: आवेदन देकर अजीत के अपहरण व हत्या की आशंका व्यक्त की है.

नगर इंस्पेक्टर प्रियरंजन ने बताया कि अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अजीत चकिया थाना क्षेत्र के मठगरीबा बहलोलपुर गांव का रहने वाला है. आजाद नगर मुहल्ला में रवींद्र पांडेय के मकान में किराये पर रहता था. पिछले 26 मार्च को गांव से शहर आया. 27 मार्च की सुबह आजाद नगर मुहल्ला स्थित डेरा से निकला, उसके बाद वापस नहीं लौटा.

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. अजीत के भाई सुनील कुमार तिवारी ने नगर थाना में पहले गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया. इधर, गुरुवार को श्री तिवारी ने थाना में दुबारा आवेदन देकर एक साजिश के तहत अजीत का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी. उन्होंने उसकी हत्या कर दिये जाने की आशंका भी व्यक्त की है, हालांकि अब तक फिरौती मांगे जाने की बात सामने नहीं आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >