पाइप तोड़ने के विवाद में मारपीट, दंपती घायल

मोतिहारीः तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव के दीपक कुमार सिंह व उनकी पत्नी सीमा देवी पर सोमवार को जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया. घायल दंपती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नगर पुलिस को दिये बयान में सीमा ने बालगंगा के प्रवीण कुमार सिंह, हीरो सिंह, प्रमोद यादव, मुकेश यादव, […]

मोतिहारीः तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव के दीपक कुमार सिंह व उनकी पत्नी सीमा देवी पर सोमवार को जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया. घायल दंपती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

नगर पुलिस को दिये बयान में सीमा ने बालगंगा के प्रवीण कुमार सिंह, हीरो सिंह, प्रमोद यादव, मुकेश यादव, कन्हैया यादव, राजेश यादव व रामचंद्र मांझी को आरोपित किया है. घटना के संबंध में बताया जाता है मोटर का पाइप तोड़ने को लेकर सीमा के साथ पड़ोसी पूनम देवी व सुनीता से झंझट हुआ. उसके अगले दिन पति के साथ सुनीता टहलने निकली. इसी बीच उक्त आरोपितों ने हमला कर दिया.

ग्रामीण बीच-बचाव के लिए दौड़े तो सभी आरोपित एक्सयूभी गाड़ी पर सवार होकर फरार हो गये. नगर इंस्पेक्टर प्रियरंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तुरकौलिया थाना को आवेदन भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >